Home उत्तराखंड न्यूज़ गणेश जोशी ने बाजपुर में प्रधानमंत्री वन धन विकास केंद्र के कार्यालय का किया उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

गणेश जोशी ने बाजपुर में प्रधानमंत्री वन धन विकास केंद्र के कार्यालय का किया उद्घाटन

प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर में मधुवन स्वायत्त सहकारिता एवं प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र में मसाला प्रसंस्करण इकाई और मधुवन कलस्टर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भूमि वन धन विकास केंद्र जनजाति समूह की महिलाओं का एक कलेक्टर है, जिसमें 308 महिलाएं जुड़ी है।

उन्होंने कहा प्रदेश में 61 हजार समूह संचालित है, जिसमे 4 लाख से अधिक बहने जुड़ी समूह से जुड़ी हुई है। मंत्री ने कहा पीकेवीवाई के तहत प्रदेश के अनेकों स्थानों पर स्टाल खोले गए है।

गणेश जोशी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ की शुरुवात की है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप बहनों ने रु. 50 लाख से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार अपनी महिला हितैषी नीतियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अल्ट्रा पुअर के तहत चयनित महिलाओं को सहायता राशि के चेक भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला प्रभारी सुरेश चंद भट्ट, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला परियोजना प्रबंधक सुरेश चंद्र, सहायक प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद पंत, उमा जोशी, सुनील उचाकोटी, रिजवान अली, सुनील कुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...