Home उत्तराखंड न्यूज़ उपाध्यक्ष की पहल पर एमडीडीए में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
उत्तराखंड न्यूज़

उपाध्यक्ष की पहल पर एमडीडीए में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

देहरादून में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी मरीजों की मदद को आगे आया है। आज प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी व सचिव मोहन सिंह बर्निया की मौजूदगी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

– मुख्यमंत्री ने डेंगू से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के दिये हुए हैं निर्देश
– डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मरीजों की मदद के लिए आगे आया एमडीडीए

 

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण भी मरीजों की मदद को आगे आया है। आज उपाध्यक्ष एमएमडीए बंशीधर तिवारी की पहल पर प्राधिकरण सभागार में दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।

इस समय शहर में डेंगू का लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। डेंगू में रक्त एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता की महत्ता को देखते हुए एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विगत दिवस दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से दूरभाष पर वार्ता की और आश्वस्त किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में पूरा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण परिवार भी शहरवासियों के साथ खड़ा है।

इसी क्रम में आज प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी व सचिव मोहन सिंह बर्निया की मौजूदगी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर दोपहर दो बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक आयोजित हुआ।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा इस दौरान एक बार पुनः दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना से फोन पर वार्ता की और कहा कि आगामी दिनों में जब कभी भी रक्त की आवश्यकता होगी, प्राधिकरण कर्मचारी इस हेतु तत्पर हैं।

उपाध्यक्ष ने कहा कि यह मानवता की सेवा का समय है। उन्होंने कहा कि डेंगू महामारी में प्राधिकरण के सभी कर्मचारी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए सदैव तत्पर हैं।

इस अवसर संयुक्त सचिव रजा अब्बास, अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी एवं दून मेडिकल कॉलेज की ओर से जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...