आज एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता क्षेत्र टिकरधार जामुवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन विकासनगर से त्यूनी मार्ग पर सामान लेकर जा रहा था जहां रास्ते में अनियंत्रित होने से वाहन लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई तथा वाहन सवार उक्त व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक व्यक्ति का नाम रियासत अली बताया जा रहा है जिसकी उम्र 45 वर्ष है वह ग्राम पिरान कलियर, रूड़की, हरिद्वार का रहने वाला था।


Leave a comment