Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का दिया न्योता
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच प्रदेश सरकार के कामकाज सहित कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई। श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच प्रस्तावित है।

देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में एक विश्व स्तरीय टेंपल म्यूजियम बनाने की योजना पर भी काम शुरू कर दिया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस बात पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मोहर लगा दी है। मंदिरों का यह अनूठा संग्रहालय 50 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चार स्थानों पर जमीन तलाशी है। इसके अलावा अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों को लेकर कमिश्नर व डीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी ने बताया कि संग्रहालय में मंदिर के विभिन्न पहलुओं जैसे उसके डिजाइन, निर्माण आदि को प्रदर्शित करने वाली अलग-अलग दीर्घाएं होंगी। इनमें देश के प्रसिद्ध मंदिरों की विशिष्टताओं और वास्तुकला को चित्रों और भित्ति चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। संग्रहालय में मंदिरों के प्राचीन मॉडल भी होंगे। डीएम ने कहा कि इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म और इसकी विरासत के बारे में जागरूकता लाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में देश-दुनिया की धारणाएं बदली हैं। अब कोई भी प्रदेश को नकारात्मक दृष्टि से नहीं देखता। यह एक टर्निंग पॉइंट है, जिसने प्रदेश को आगे बढ़ने की नई दृष्टि दी है। इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पुंज के रूप में कार्य किया है। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से प्रदेश ने वर्ष 2017 से अपनी इस यात्रा को प्रारंभ किया था। प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर कर एक सशक्त प्रदेश के रूप में उभरा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में अनेक क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आया है। खासतौर से आर्थिक मोर्चे पर सरकार के परसेप्शन में अंतर को देखा जा सकता है। सभी ने विगत 9 वर्षों में भारत को बहुत शानदार रूप से आगे बढ़ते हुए देखा है। भारत ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लंबी छलांग लगाई है। पहले 10 बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में भारत का स्थान दसवां था, अब 5वें स्थान पर आ गया है। यह कहा जा सकता है कि वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश में विश्वास का माहौल उत्पन्न हुआ है। लोगों को विश्वास है कि देश का राजनीतिक नेतृत्व जो फैसला लेगा वह देश और जनता के हित में होगा। यह विश्वसनीयता की राजनीति की नई शुरुआत है। इसी तर्ज पर यह बदलाव हमें उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता को प्रदेश के राजनीतिक नेतृत्व पर विश्वास उत्पन्न हुआ है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...