Home उत्तराखंड न्यूज़ भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उत्तरकाशी में चलाया गया सफाई अभियान
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उत्तरकाशी में चलाया गया सफाई अभियान

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाकर डेढ सौ से भी अधिक बोरा कूड़ा एकत्रित किया गया।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी

जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट और जिला गंगा समिति के द्वारा संचालित इस कार्यक्रम के दौरान उत्तरकाशी नगर के प्रमुख बाजारों, रामलीला मैदान, बस अड्डा, कालीकमली धर्मशाला व गंगा मंदिर से सटे इलाकों सहित मणिकर्णिका घाट पर विभिन्न विभागों के कार्मिकों, सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ताओं, जन-प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों सहित आम लोगों ने सफाई अभियान में जुट कर डेढ सौ बौरा से भी अधिक ठोस कूड़ा व प्लास्टिक कचरा एकत्र कर सुरक्षित निस्तारण हेतु नगरपालिका को सौंपा।

अभियान का नेतृत्व करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने समाज के सभी वर्गों के जिम्मेदार लोगों सहित सभी नगरवासियों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी ने सब्जी मंडी में व्यापारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और सब्जियों की मूल्यसूची प्रदर्शित करने की भी हिदायत दी।

स्वच्छता अभियान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.नेवी रंजीत सेठ, प्रदेश संयोजक गंगा विचार मंच लोकेन्द्र बिष्ट, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल, आरटीओ जितेंद्र कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा अन्य अधिकारीगण एवं नेहरू युवा संगठन के लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...