Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्तदान शिविरों में उमड़ रही है भारी भीड़, चार शिविरों में 500 से अधिक यूनिट ब्लड हो चुका एकत्रित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

रक्तदान शिविरों में उमड़ रही है भारी भीड़, चार शिविरों में 500 से अधिक यूनिट ब्लड हो चुका एकत्रित

कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एवं देवभूमि विकास संस्थान के तत्वावधान और सुभारती हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा ब्लड यूनिट को एकत्रिक किया गया । इस शिविर में बड़ी संख्या में इंस्टिट्यूट के बच्चों ने रक्तदान किया।

इंस्टिट्यूट के बच्चों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि जैसे-जैसे शिविर की संख्या बढ़़ रही है रक्त यूनिट भी खासी मात्रा में बड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है की हमारे ब्लड बेंकों में रक्त और प्लेटलेट्स का बिल्कुल भी अभाव न हो।

उन्होंने कहा की रक्त और प्लेटलेट्स के अभाव में किसी भी जरूरतमंद को जान न गवानी पड़े। अब तक हुए 4 शिविरों में 500 से अधिक ब्लड यूनिट का एकत्रीकरण दर्शाता है कि हमारा समाज जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर आगे आ रहा है। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने युवाओं का मनोबल बढ़ाया, उनका उत्साह वर्धन किया और रक्तदान के फायदे भी बताए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए देवभूमि विकास संस्थान, सुभारती हॉस्पिटल के साथ ही रक्तदान करने वाले कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट के बच्चों के प्रति अपना आभार जताया।

इस शिविर में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, कुलपति कुकरेजा इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट हिमांशु कुकरेजा, सुभारती हॉस्पिटल के सहायक कुलसचिव विकेंद्र सिंह कठैत के साथ उनकी टीम् डॉक्टर स्वाति, राजेश मेकुरी, अमन के अलावा सत्येंद्र नेगी, उमेश्वर रावत, राजेश रावत और इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...