Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की लेह में दिल का दौरा पड़ने से अकस्मात मृत्यु, सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की लेह में दिल का दौरा पड़ने से अकस्मात मृत्यु, सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के लोगों के लिए एक बेहद ही दुखद समाचार इस वक्त सामने आ रहा है भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की लेह (लद्दाख) में मात्र 38 वर्ष की आयु में अकस्मात मृत्यु हो गई। विंग कमांडर अनुपम राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी थे, जो फ्रांस में ट्रेनिग लेकर आए थे।

विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की मृत्यु के बाद उनके परिजनों में शोक की लहर है वही उत्तराखंड के लिए भी यह एक बेहद ही दुख का विषय है।

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के आवास में पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सरकार उन्हें देने का काम करेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...