Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नेपालगंज रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही बस नदी में फंसी, 53 लोगों को सकुशल किया रेस्क्यू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

नेपालगंज रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही बस नदी में फंसी, 53 लोगों को सकुशल किया रेस्क्यू

15 सितम्बर 2023 को सिटी कंट्रोल रूम, हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हरिद्वार में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस नदी में फंस गयी है। जिसमें कई लोग सवार हैं, जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ कि आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एडिशनल उप निरीक्षक परविंदर धसमाना की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एक एक कर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया।

बस में सवार 6 लोग अत्यंत भयभीत होने के कारण बस से बाहर निकलकर पुल के नीचे, पिलरो पर चढ़े गये थे। एसडीआरएफ द्वारा रोप के माध्यम से इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

गौरतलब है कि, बस नेपालगंज रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही थी। बस में 53 लोग सवार थे। जो मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं।

अचानक मार्ग पर बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने के कारण बस सवारियों के बीच नदी में ही फंस गयी। एसडीआरएफ द्वारा सभी सवारियों को समय रहते रेस्क्यू कर दिया गया है व बस को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...