Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के मध्य करार
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के मध्य करार

पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, आस्ट्रेलिया के मध्य शैक्षणिक, अनुसंधान, विद्यार्थियों एवं फैकल्टी एक्सचैंज के लिए वर्ष 2018 में हुए करार (एम.ओ.यू.) का आज संग्रीला होटल, नई दिल्ली में पुनः पांच वर्ष (वर्ष 2023-28 तक) के लिए नवीनीकरण किया गया।

इस करार पर कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान तथा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के कुलपति तथा अध्यक्ष प्रोफेसर वार्नी ग्लोवर ने हस्ताक्षर किया।

आस्ट्रेलियन डेलिगेशन में प्रोफेसर वार्नी ग्लोवर के अलावा प्रो. वी.सी., प्रोफेसर रेबोरा स्वीनी, लीण्डा टेलर, इयान एण्डरसन, डा. निशा राकेश एवं डा. बसन्त माहेश्वरी तथा पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डा. के.पी. रावेरकर, अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डा. शिव प्रसाद एवं निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल शामिल हुए।

इस करार से जहां विद्यार्थी एवं संकाय सदस्यों को वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का भ्रमण करने का मौका मिलेगा वहीं शिक्षण एवं शोध की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए दोहरी उपाधि के क्रियान्वयन हेतु भी विचार विमर्श किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...