Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से की मुलाकात, जल्द शुरू हो सकती है कोटद्वार-दिल्ली रात्रि ट्रेन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से की मुलाकात, जल्द शुरू हो सकती है कोटद्वार-दिल्ली रात्रि ट्रेन

दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से 01 सितम्बर को इन्हीं विषयों पर चर्चा की थी।

दोनों नेताओं के बीच जिन प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई उनमें कोटद्वार-दिल्ली रेल और देहरादून लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल पर चर्चा बेहद अहम रही। वहीं कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि ट्रेन चलाने पर सकारात्मक चर्चा रही। उम्मीद जताई जा रही है कि ये ट्रेन जल्द परिचालन में आ जाये।

कोटद्वार से दिल्ली आने के लिए एक नई रेल सेवा की सौगात मिलने वाली है। यह कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी। रेलवे ने इस रेल को चलाने के लिए समय सारिणी लगभग तैयार कर ली है। इसके लिए जरूरी संसाधनों पर मंथन चल रहा है।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय रेलमंत्री से की मुलाकात, राज्य को जल्द मिल सकती है ये सौगात

कोरोना काल के पहले तक गढ़वाल के द्वार कोटद्वार के लिए दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में दो रेल डब्बे लगाए जाते थे। लेकिन कोरोना काल के बाद किन्हीं कारणों से ये डब्बे लगने बन्द हो गए।

इसी संदर्भ में हाल ही में कोटद्वार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद अनिल बलूनी से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच जल्द रेल शुरू करवाने की मांग रखी थी।

रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने रेलों के परिचालन की समयसारिणी को पहाड़ पर जाने वाले यात्रियों की सुविधानुसार रखने का विशेष आग्रह भी किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...