Home उत्तराखंड न्यूज़ नरेंद्रनगर में 15 से 22 अक्टूबर तक होगा पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

नरेंद्रनगर में 15 से 22 अक्टूबर तक होगा पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन

सुबोध उनियाल ने मेले की जानकारी देते हुए बताया कि कुजांपुरी मेला प्रदेश का पहला ऐसा मेला है जिसकी निरंतरता आज भी बनी हुई है मेले का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही खेलों को बढ़ावा देना है । यह मेला खेल, मनोरंजन और शिक्षा का समन्वय है।

आठ दिवसीय 47वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 2023 तक नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया जायेगा। शरदकालीन नवरात्रों के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

नगर पालिका परिषद्, नरेन्द्र नगर के टाउन हॉल में आयोजित बैठक में मेले की अवधि, कार्यकारणी एवं समितियों का गठन, कार्यक्रमों का निर्धारण, धन की उपलब्धता आदि अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा सुझाव प्राप्त किए गए। मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियां गठित की गई हैं।

प्रदेश के वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले की संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुजांपुरी मेला प्रदेश का पहला ऐसा मेला है जिसकी निरंतरता आज भी बनी हुई है मेले का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही खेलों को बढ़ावा देना। यह मेला खेल, मनोरंजन और शिक्षा का समन्वय है।

उन्होंने कहा कि मेले में जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए मेले हेतु एकत्रित धनराशि का सदुपयोग एवं पारदर्शिता हेतु संयुक्त अकाउंट बनाया गया है। मेले के जरिए पर्यटन, विकास की निरंतरता के साथ ही स्थानीय संस्कृति, सभ्यता के संरक्षण को भी बढ़ाना है।

इस मौके पर जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागीय प्रदर्शनी/स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। मेले को भव्य एवं विशाल रूप में मनाने हेतु सभी को आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मेले को भव्य और बेहतर बनाने हेतु तैयारियों को लेकर सभी संबंधितों के साथ उनके द्वारा जल्द बैठक की जायेगी। एसडीएम को बैठक का कार्यवृत्त बनवाने तथा सभी से अपने अपने सुझाव देने को कहा गया। खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित समितियों अभी से अपनी तैयारियां शुरू करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को मेले में स्टॉल एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों को लाभ देने को कहा गया। इसके साथ ही बिजली, पानी, पार्किंग, साफ सफाई, परिवहन, स्वास्थ्य, प्रचार प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलपान व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, नगर पंचायत गजा मीना खाती, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, डीएफओ नरेंद्रनगर, एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह, सीएमओ संजय जैन, कोषाधिकारी नरेंद्रनगर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...