Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया अंडमान और निकोबार का दौरा
उत्तराखंड न्यूज़

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया अंडमान और निकोबार का दौरा

रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार द्वीपों की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के मुख्यालय का दौरा किया। अजय भट्ट की यह दो दिवसीय यात्रा 18 सितंबर, 2023 को समाप्त हुई।

रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यालय यात्रा के दौरान कमांडर-इन-चीफ एएनसी एयर मार्शल सजु बालाकृष्णन के साथ विस्तृत बातचीत और ऑपरेशन पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान अजय भट्ट ने कई मुद्दों पर बातचीत की, जो इस सुरम्य द्वीपसमूह के रणनीतिक महत्व को दर्शाती है।

रक्षा राज्य मंत्री ने आईएनएस उत्क्रोश के संकल्प स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देकर अपनी इस यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद राजनिवास में उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (सेवानिवृत्त) से मुलाकात हुई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...