Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बढ़ रहा है धर्म की नगरी में ‘अधर्म’ का कारोबार, अब जाग रही है उत्तराखंड पुलिस की नींद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

बढ़ रहा है धर्म की नगरी में ‘अधर्म’ का कारोबार, अब जाग रही है उत्तराखंड पुलिस की नींद

धार्मिक नगरी ऋषिकेश में अधर्म का कारोबार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को मिली गुप्त सूचना के क्रम में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कसीनो में जुआ खिलाए जाने की सूचना पर देर रात्रि पौड़ी पुलिस की बड़ी रेड की।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई गई टीम द्वारा रिसोर्ट में छापा मारा गया।

रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में बने वेलनेस सेंटर के बेसमेंट में छापा मारने पर 27 पुरुष व 4 क्रू पीयर (जो गेम खिलवाती हैं) मौजूद मिली। इसके अतिरिक्त 5 अन्य महिलाएं मौजूद मिली जो अपने को डांसर बता रही हैं। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है।

एक सिपाही भी गिरफ्तार

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि ऋषिकेश के चर्चित कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के पौड़ी जनपद में गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिसार्ट में छापे की कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते पुलिस का एक सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है।

बताया जा रहा है कि विनीत नाम का यह सिपाही ऋषिकेश में तैनात है। अन्य लोगों की तरह इसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में जनपद के पुलिस अधिकारियों को उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की प्रस्तुति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मौके से कई लग्जरी कार भी बरामद हुई है, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां पर सुबह करीब 2ः00 बजे के आसपास छापा मारा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...