Friday , 4 September 2026
Home देश-विदेश चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने किया केंद्रीय सेवा विकास संगठन (सीएसडीओ) का दौरा
देश-विदेशहमारी फ़ौज

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने किया केंद्रीय सेवा विकास संगठन (सीएसडीओ) का दौरा

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने 21 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में सीएसडीओ का दौरा किया। एओएम, एयर मार्शल सीआर मोहन ने उनका स्वागत किया। सीएसडीओ एक प्रमुख संगठन है जिसे भारतीय वायुसेना के रखरखाव दर्शन को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस यात्रा के दौरान, उन्हें भारतीय वायुसेना के दो महत्वपूर्ण एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सॉफ्टवेयर यानी स्वचालित इन्वेंट्री प्रबंधन के लिए एकीकृत सामग्री प्रबंधन ऑनलाइन सिस्टम (आईएमएमओएलएस) और रखरखाव प्रबंधन के लिए इलेक्ट्रॉनिक रखरखाव प्रबंधन प्रणाली (ई-एमएमएस) की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।

सीडीएस ने डिजिटल इंडिया के उद्देश्य से परिकल्पित दो ईआरपी के विस्तार की सराहना की। उन्होंने एकीकृत रखरखाव और इन्वेंट्री प्रबंधन के लिए तीनों सेवाओं के बीच दोनों ईआरपी के विस्तार के महत्व पर भी जोर दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles