विश्वविद्यालय के गांधी हाल में विवेकानन्द स्वाध्याय मण्डल द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम में चड्डा फार्म के हरकिशन लाल चड्डा, उनके पुत्र सुधीर चड्डा, केदारनाथ, अधिष्ठाता, निदेशकगण, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गयी विभिन्न वीर गाथाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजादी के वीर सपूतों का महिमा मण्डन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और देश के युवाओं से ही देश की प्रगति की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए अंग्रेजी को त्यागकर हिन्दुस्तानी बोलना शुरू करना होगा तथा अपने देश के संस्कृति को धारण करना होगा। हमारा देश विश्व में प्रगति की ओर अग्रसर है और इसको युवा आगे ले जाने में सहायोग प्रदान करेंगे।
हरकिशन लाल एवं केदारनाथ ने अपने प्रारम्भिक समय के विचारों को व्यक्त किया। डॉ. एस.के. कश्यप, अधिष्ठाता कृषि ने कार्यक्रम का संचालन कर रूप-रेखा बतायी गई।


Leave a comment