Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजित
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर विश्वविद्यालय में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजित

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गयी विभिन्न वीर गाथाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजादी के वीर सपूतों का महिमा मण्डन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

विश्वविद्यालय के गांधी हाल में विवेकानन्द स्वाध्याय मण्डल द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम में चड्डा फार्म के हरकिशन लाल चड्डा, उनके पुत्र सुधीर चड्डा, केदारनाथ, अधिष्ठाता, निदेशकगण, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गयी विभिन्न वीर गाथाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजादी के वीर सपूतों का महिमा मण्डन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और देश के युवाओं से ही देश की प्रगति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए अंग्रेजी को त्यागकर हिन्दुस्तानी बोलना शुरू करना होगा तथा अपने देश के संस्कृति को धारण करना होगा। हमारा देश विश्व में प्रगति की ओर अग्रसर है और इसको युवा आगे ले जाने में सहायोग प्रदान करेंगे।

हरकिशन लाल एवं केदारनाथ ने अपने प्रारम्भिक समय के विचारों को व्यक्त किया। डॉ. एस.के. कश्यप, अधिष्ठाता कृषि ने कार्यक्रम का संचालन कर रूप-रेखा बतायी गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...