Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी-नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने शव किये बरामद
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

टिहरी-नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने शव किये बरामद

कल 25 सितम्बर 2023 को पुलिस चौकी नैनबाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। अत्यधिक रात्रि व दुर्गम मार्ग होने के कारण रात्रि में शवों को निकालना संभव नही हो पाया।

आज पुनः एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनायी व दोनों शवां को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि उक्त वाहन किआ सोनेट (UK 08 AY 1973) बड़कोट से देहरादून की ओर आ रहा था व मरोड़ बैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतकों का विवरण

1. विजय वालिया पुत्र रामचंद्र वालिया उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी – ग्राम सेवला कल पटेल नगर देहरादून
2. पवन कुमार पुत्र रतन सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी – जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...