Home उत्तराखंड न्यूज़ भारत-चीन सीमा के माणा गांव में माता मूर्ति मेले का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

भारत-चीन सीमा के माणा गांव में माता मूर्ति मेले का आयोजन

भारत-चीन सीमा पर स्थित देश का प्रथम गांव माणा में माता मूर्ति मेले का आयोजन किया गया है, 52 द्वादशी के दिन बद्री विशाल जी यहां विराजमान होते हैं और रावल जी माता मूर्ति मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।

बदरीनाथ धाम में आयोजित माता मूर्ति उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव जी बद्रीश पंचायत से बाहर आकर सिंहद्वार से देव डोली में बैठकर मातामूर्ति को मिलने माणा की ओर रवाना हुए। इस दौरान बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल भी इस मेले में शामिल हुए।

हर साल की तरह भाद्रपद 52 द्वादशी के अवसर पर यह मेला बदरीनाथ धाम में आयोजित होता है। मेले के दौरान माणा गांव की महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट करती हैं। इसके तहत आज उद्धव जी माता मूर्ति से मिलेंगे व कुशलक्षेम बताएंगे।

इसके बाद पूजा-अर्चना व दिन का भोग मातामूर्ति मंदिर में विधि विधान पूर्वक आयोजित किया गया। इस मेले के दौरान तीन बजे तक बदरीनाथ धाम का मंदिर बंद रहे। दोपहर तीन बजे से पूर्व उद्धव जी की डोली बदरीनाथ धाम वापस आ गई और मंदिर के गर्भगृह में विराजमान की गई।

इस अवसर पर भारतीय सेना की असम रेजीमेंट ने माता मूर्ति मेले में आए हुए श्रद्धालुओं, भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया है। भारतीय सेना के सीनियर ऑफिसर्स ने स्वयं किचन में जाकर श्रद्धा और भक्तिमय के साथ पूरी प्रसाद बनाया और जवानों ने प्रेम पूर्वक बद्री विशाल के भक्तों को भोजन कराया।

इस पुनीत कार्य के लिए भारतीय सेना की ओर से सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...