बदरीनाथ धाम में आयोजित माता मूर्ति उत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह भगवान बदरी विशाल के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव जी बद्रीश पंचायत से बाहर आकर सिंहद्वार से देव डोली में बैठकर मातामूर्ति को मिलने माणा की ओर रवाना हुए। इस दौरान बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल भी इस मेले में शामिल हुए।

हर साल की तरह भाद्रपद 52 द्वादशी के अवसर पर यह मेला बदरीनाथ धाम में आयोजित होता है। मेले के दौरान माणा गांव की महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा में उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट करती हैं। इसके तहत आज उद्धव जी माता मूर्ति से मिलेंगे व कुशलक्षेम बताएंगे।
इसके बाद पूजा-अर्चना व दिन का भोग मातामूर्ति मंदिर में विधि विधान पूर्वक आयोजित किया गया। इस मेले के दौरान तीन बजे तक बदरीनाथ धाम का मंदिर बंद रहे। दोपहर तीन बजे से पूर्व उद्धव जी की डोली बदरीनाथ धाम वापस आ गई और मंदिर के गर्भगृह में विराजमान की गई।

इस अवसर पर भारतीय सेना की असम रेजीमेंट ने माता मूर्ति मेले में आए हुए श्रद्धालुओं, भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया है। भारतीय सेना के सीनियर ऑफिसर्स ने स्वयं किचन में जाकर श्रद्धा और भक्तिमय के साथ पूरी प्रसाद बनाया और जवानों ने प्रेम पूर्वक बद्री विशाल के भक्तों को भोजन कराया।
इस पुनीत कार्य के लिए भारतीय सेना की ओर से सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।


Leave a comment