Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम में स्वच्छता अभियान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्री केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से गोल चबूतरे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नगर पंचायत केदारनाथ और सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा अभियान के तहत करीब 25 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया।

इस दौरान केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

एक अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए स्थानीय व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से अभियान में शामिल होने के लिए अपील की गई।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, शिक्षण संस्थानों, सरकारी एवं निजी संस्थानों समेत जनपद भर में लगातार स्वच्छता अभियान जारी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...