Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर भारतीय तटरक्षक बल ने देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

भारतीय तटरक्षक बल ने देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत सफाई अभियान चलाया

इस अभियान का उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करना और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह अभियान पूरे तटीय क्षेत्र, पूर्व में प्राचीन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से लेकर मुख्य भूमि भारत के मनोरम तटीय क्षेत्रों और पश्चिम में सुरम्य लक्षद्वीप द्वीप समूह तक में फैला है।

स्वच्छता अभियान में एकता और जिम्मेदारी का असाधारण प्रदर्शन देखने को मिला। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों, कर्मियों, उनके परिवारों, स्कूली बच्चों, गैर सरकारी संगठनों तथा स्थानीय समुदायों ने पूरे देश में इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 22,346 लोग अपने आसपास की सफ़ाई की ज़िम्मेदारी उठाते हुए एक साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सामूहिक रूप से, उन्होंने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए बोरों में 16,055 किलोग्राम कचरा एकत्र किया। यह कार्य पर्यावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित करता है।

यह महात्मा गांधी के स्वच्छ और समृद्ध भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए जन आंदोलन की सफलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देने के लिए, भारतीय तटरक्षक बल ने केवल बायोडिग्रेडेबल संग्रह सामग्री का उपयोग किया। इस पहल ने न केवल तटीय क्षेत्रों को साफ किया बल्कि सभी लोगों के बीच एकता और दायित्व की भावना को बढ़ावा देने में सफल हुई।

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में, महानिदेशक राकेश पाल के नेतृत्व में नई दिल्ली और नोएडा में भारतीय तटरक्षक बल मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण गतिविधियां आयोजित की गईं। केंद्रीय विद्यालय के अधिकारियों, नामांकित कर्मियों, नागरिक कर्मचारियों, परिवारों और विद्यार्थियों ने ’एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ पहल के हिस्से के रूप में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यालय स्थानों और आवासीय परिसरों में और उसके आसपास की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके अलावा, भारतीय तटरक्षक बल ने लोगों, विशेषकर युवाओं को स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हैशटैग #SpecialSwachhtaCampaign3.0, #Swachh भारत और #SwachhtaHiSeva-SHS के साथ एक सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...