Home उत्तराखंड न्यूज़ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा

टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक आयोजित की जा रही है इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं वह नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ बद्रीनाथ और केदारनाथ का दौरा करेंगे और बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद लेंगे।

यह मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक है। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित हो रही है। इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्चुअली जुडेंगे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधि को भेजेंगे।

इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा। पहले यह बैठक 15 जुलाई में होनी थी लेकिन उस समय अत्यधिक बारिश होने के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई थी और अब इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ और बद्रीनाथ का भ्रमण करेंगे। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी ने दी, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर 2ः40 बजे हैलीपैड़ पीटीसी ग्राउंड नरेंद्रनगर से हैलीकॉप्टर के माध्यम से जनपद हेतु प्रस्थान कर 3ः20 बजे श्री केदारनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे। 3ः25 बजे केदारनाथ हैलीपैड़ से प्रस्थान कर 3ः30 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस केदारनाथ में आगमन करेंगे। वह रात्रि विश्राम केदारनाथ में करेंगे। 08 अक्टूबर (रविवार) को प्रातः 8ः30 बजे जीएमवीएन गेस्ट हाउस केदारनाथ से प्रस्थान कर 8ः40 बजे केदारनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे। प्रातः 8ः45 बजे केदारनाथ हैलीपैड़ से प्रस्थान कर 9ः25 बजे बद्रीनाथ हैलीपैड़ पहुंचेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को हैलीपैड़ एवं कार्यक्रम स्थल पर शांति, कानून, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संपादन हेतु तैनाती के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसीएस मार्तोलिया केदारनाथ में मेडिकल टीम, ऑक्सीजन, ब्लड ग्रुप की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री केदारनाथ धाम योगेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक हैलीपैड़ एमआई-17 से मंदिर परिसर तक मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियां को उनसे संबंधित व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने के निर्देश दिए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...