Home उत्तराखंड न्यूज़ मुनिकीरेती में दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन, चार दिन में लाखों की बिक्री
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीताज़ा ख़बर

मुनिकीरेती में दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन, चार दिन में लाखों की बिक्री

पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से 04 दिन में 46 लाख 79 हजार 498 तक की बिक्री गई।

दस दिवसीय सरस आजीविका मेले में उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प सामग्री की प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने स्टॉल स्थापना के लिए निःशुल्क प्रवेश कर सकते हैं।

स्वयं सहायता समूह के स्टॉलों में हेण्डलूम, हेण्डीक्राफ्ट, जूस, आचार, जूट मेकिंग, गोबर से बने दीपक, फर्म बेस्ट प्रोडक्ट, प्रसाद/जूट बैग, मसाले/दालें/हल्दी, मण्डुवा आटा, झंगोरा, मिल्क प्रोडक्ट, देशी घी, हेण्डमेड कुर्ती, पहाड़ी/हिमाचली टोपी, जड़ीबूटी, शादी के शॉल, हेण्डमेड बैग, बैडशीट, झूमर, एलईडी बल्ब, हेण्डलूम/रिंगाल, अखरोट, रेड राइस, पहाड़ी नमक, वूलन प्रोडक्ट, गुलाब जल, साड़ी, सूट, कोकरी, उनी वस्त्र, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, पंजाबी जूती, घरेलू सामाग्री आदि का विक्रय किया जा रहा है।

मेले में अब तक 142 स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्टॉल स्थापित किये गये हैं, जिसमें उत्तराखण्ड के 97 तथा अन्य राज्यों के 45 स्टॉल शामिल हैं। इसके साथ ही मेले में अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के 50 स्टॉल स्थापित किये गये हैं।

मेले में शनिवार को वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारी रामेन्द्र पाल, बीडीसी मेंबर/प्रधान कोडराना सहित अन्य 56 प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन में पंचायती राज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधान के अधिकार/कर्तव्यों, पंचायत विकास सूचकांक, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में किये जा रहे विकास कार्यों का अनुभव साझा किये गये।

सरस मेले में सूचना विभाग के तत्वाधान में श्रीदेव सुमन नाट्य सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा पेड़ बचाओं और स्वच्छता पर शानदार लोक नृत्य का प्रस्तुति दी गई। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत को शनिवार महिला/युवक मंगल दल चम्बा द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।

शिक्षा विभाग के तत्वाधान में पूर्णानन्द इंटर कालेज, रा.इ.का. तपोवन तथा लालबहादूर जू.हा. स्कूल ढालवाला के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या में हेमा करासी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...