Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम योगी ने भारत-चीन बॉर्डर पर पहुंचकर जवानों का बढ़ाया हौसला, बद्रीनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

सीएम योगी ने भारत-चीन बॉर्डर पर पहुंचकर जवानों का बढ़ाया हौसला, बद्रीनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन पवित्र बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। सीएम योगी देर शाम बद्रीनाथ धाम की शयन आरती में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां विधि विधान से दर्शन पूजन करने के साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इससे पहले उन्होंने भारत के प्रथम गांव में माणा का भी दौरा किया। इसके अलावा वह 13,200 फीट की ऊंचाई पर चीन बॉर्डर के पास घस्तौली चौकी भी गये, जहां तैनात आईटीबीपी के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल होने शुक्रवार से ही उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। उन्होंने यहां टिहरी के नरेन्द्र नगर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा लिया।

उसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। सीएम योगी ने मां अलखनंदा की जलधारा को स्पर्श-नमन करते हुए उसका आचमन किया।

वहीं उन्होंने बद्रीनाथ धाम में बन रहे उत्तर प्रदेश स्टेट गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। सीएम योगी ने यहां निर्माण श्रमिकों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र केदारनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जा सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...