Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम हरीश रावत सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पूर्व सीएम हरीश रावत सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार देर रात को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जाते समय पूर्व सीएम हरीश रावत की कार हरियाणा मिष्ठान भंडार के समक्ष सड़क के बीच लगे डिवाइडर से उनकी गाड़ी सीधी टकरा गई।

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके तेज धमाके की आवाज सुनकर दशहरा मेला देख कर से लौट रहे तमाम लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दुर्घटना में घायल हुए पूर्व सीएम हरीश रावत को तत्काल अस्पताल लें जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

हरीश रावत का इलाज कर रहें डाक्टरों ने फिलहाल किसी भी गंभीर चोट नहीं लगने की बात बताई है। दुर्घटना में पूर्व सीएम के साथ साथ वाहन चालक तथा उनके गनर बाल बाल बच गये।

पूर्व सीएम की इतनी महंगी कार के धमाके से टकरा जाने के बावजूद फॉर्च्यूनर के बैलून नहीं खुले, जिसको लेकर अब सवाल उठ रहें हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...