Home उत्तराखंड न्यूज़ उपराष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर आयेंगे उत्तराखंड, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उपराष्ट्रपति दो दिवसीय यात्रा पर आयेंगे उत्तराखंड, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन

उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आयेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।

जगदीप धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।

इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

अभी इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड की यात्रा की थी और उन्होंने उत्तराखंड में अध्यात्म और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...