उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आयेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।
जगदीप धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।

इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।
अभी इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड की यात्रा की थी और उन्होंने उत्तराखंड में अध्यात्म और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया था।


Leave a comment