Home उत्तराखंड न्यूज़ श्री बद्री-केदार दर्शन को पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, बद्री-केदार से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनरुद्रप्रयाग

श्री बद्री-केदार दर्शन को पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, बद्री-केदार से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

प्रदेश के शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान बद्री-केदार के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

शहरी विकास मंत्री ने सपरिवार भगवान बद्री-केदार के दर्शन किए। शहरी विकास मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ उनके सुपुत्र पीयूष अग्रवाल तथा पुत्र वधू भी दर्शन को पहुंचे। मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा श्री केदारनाथ भगवान का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग धर्माचार्य ओंकार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

शहरी विकास मंत्री हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे और बद्री विशाल के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने प्रथम गांव माणा का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन के पश्चात प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने वित्त मंत्री को भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट किया।

वित्त मंत्री ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को भी करीब से देखा। श्री बदरी-केदार यात्रा के विषय में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा श्री केदारनाथ उत्थान चौरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह से यात्रा व्यवस्थाओं के विषय में बातचीत की तथा बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के देवभूमि आगमन को प्रदेश की आर्थिकी के लिए भी सकारात्मक बताया।

उन्होंने चारधाम यात्रा में योगदान कर सरकारी विभागों, संस्थाओं तथा श्री बदरी-केदार मंदिर समिति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का भी आयोजन हो रहा है। इससे पहले प्रदेश सरकार जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है। हाल ही में ऋषिकेश-नरेंद्र नगर में जी-20 देशों के दो सफल सम्मेलन भी आयोजित हुए है।

बद्रीनाथ में इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, तहसीलदार रवि शाह, सहायक अभियंता गिरीश देवली, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...