Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डा. अलकनंदा अशोक प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

डा. अलकनंदा अशोक प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

पन्तनगर विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिक महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डा. अलकनंदा अशोक को अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव, 2023 में ‘प्रिंसिपल ऑफ द ईयर‘ एवार्ड से सम्मानित किया गया। डा. अलकनंदा को यह एवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय में किए गए बेहतरीन कार्यों को लेकर प्रदान किया गया है।

यह कार्यक्रम देहरादून में 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य एवं नवाचार के लिए चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन के उपरान्त प्रतिवर्ष यह पुरस्कार विभिन्न शिक्षाविदों को प्रदान किया जाता है।

डा. अलकनंदा को एवार्ड प्राप्त होने पर कुलपति द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी साथ महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों द्वारा इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...