Home उत्तराखंड न्यूज़ रेस्क्यू ऑपरेशन में आई बाधा, टनल में काम कर रही ‘ऑगर मशीन’ हुई खराब
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

रेस्क्यू ऑपरेशन में आई बाधा, टनल में काम कर रही ‘ऑगर मशीन’ हुई खराब

ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के जरिए 900 एमएम व्यास के ह्यूम पाइप बिछाकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास हो रहा था, लेकिन बुधवार को सुबह मशीन खराब हो गई। ऐसे में फिलहाल रेस्क्यू कार्य प्रगति फिर से शून्य हो गया है। ऑगर मशीन के जरिए ह्यूम पाइप बिछाकर मजदूरों को बाहर निकालने को जारी रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित होने से टनल में फंसी 40 जिंदगियां इस वक्त संकट में हैं।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन के कारण फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सुरंग में जारी रेस्क्यू कार्य के बीच टनल में काम कर रही अत्याधुनिक ‘ऑगर मशीन’ भी खराब हो गई है।

रेस्क्यू में अपनाई गई रणनीति प्लान ए के बाद प्लान बी भी असफल। अब प्लान सी पर कार्य करना होगा, इसके अलावा अन्य उपायों पर भी आगे बढ़ना होगा।

जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, ह्यूम पाइप बिछाने के लिए मलबे के अंदर छेद करने के लिए लाई गई ऑगर मशीन ने काम करना बंद कर दिया है। मलबे के साथ भारी भारी वा हार्ड रॉक भी होंगी ऐसे में आगर मशीन के लिए रास्ता बनाना आसान नहीं है।

अभी तक रणनीति के हिसाब से 900 एमएम व्यास के ह्यूम पाइप की अंदर डालकर इसके माध्यम से टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास था और इसी ह्यूम पाइप से फंसे लोगों को बाहर निकालने की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन आगर मशीन के भी खराब हो जाने से मजदूरों तक पहुंचने का प्लान बी भी असफल रहा। जबकि इससे पहले प्लान ए के तहत मलबा हटाकर मजदूरों तक पहुंचने का प्लान भी असफल रहा है।

टनल के अंदर भारी मात्रा में मलबा आ रखा है जिसकी लंबाई 60 मीटर बताई जा रही है और इसमें भारी दिक्कत ये है कि जैसे ही मलबा हटाने की कार्यवाही की जा रही थी अंदर पहाड़ी पर बनी ‘कैविटी’ सेमलबा फिर से गिरना शुरू हो रहा है। प्रशासन द्वारा अब सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दूसरी ऑगर मशीन हेलिकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ तक मंगवाई जा रही है।

सुरंग के अंदर मजदूर पिछले तीन दिन से फंसे हुए हैं, जिन्हें सुराख से हवा और पाईप से ऑक्सीजन वा भोजन, दवाइयां आदि की सप्लाई की जा रही है।

ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के जरिए 900 एमएम व्यास के ह्यूम पाइप बिछाकर मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास हो रहा था, लेकिन बुधवार को सुबह मशीन खराब हो गई। ऐसे में फिलहाल रेस्क्यू कार्य प्रगति फिर से शून्य हो गया है। ऑगर मशीन के जरिए ह्यूम पाइप बिछाकर मजदूरों को बाहर निकालने को जारी रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित होने से टनल में फंसी 40 जिंदगियां इस वक्त संकट में हैं।

टनल में फंसे लोगों को आज चौथा दिन यानी लगभग 80 घंटे हो चुके हैं ऐसे में समय जैसे जैसे व्यतीत हो रहा है टनल में फंसे लोगों के जीवन पर संकट भी बढ़ता ही जा रहा है।

बैकअप में दूसरी मशीन नहीं रखने और रेस्क्यू काम में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए सुरंग के बाहर आक्रोशित मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि बैकअप में दूसरी मशीन तैयार रखनी चाहिए थी।

बाबा बौखनाग और ईश्वर टनल में फंसे लोगों की रक्षा करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...