Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशरुद्रप्रयाग

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंची

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि पंचमुखी डोली के श्री औंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति तथा स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हजारों श्रद्धालु पंचमुखी डोली दर्शन को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचे।

कई श्रद्धालुजन देवडोली के साथ केदारनाथ धाम से विभिन्न पड़ावो से पैदल यात्रा कर ऊखीमठ पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज से भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचने के पश्चात् भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई हैं। तथा इस वर्ष (2023) की श्री केदारनाथ यात्रा का समापन भी हो गया है।

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, पुजारी शिवलिंग, पुजारी शिवशंकर, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अध्यक्ष पंचगाई हक-हकूकधारी धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, डीएस भुजवाण, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, जेई विपिन कुमार विपिन तिवारी, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, कुलदीप धर्मवाण, पुष्कर रावत विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...