पन्तनगर विश्वविद्यालय के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिवर्सिटी का आयोजन स्टीवेंशन स्टेडियम में किया गया। इस दौड़ का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
उन्होंने उपस्थित विश्वविद्यालय के कार्मिकों व विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौड़ में अत्यधिक संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. बृजेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी शारीरिक शिक्षा डा. पूनम त्यागी, डा. भाष्कर तिवारी, डा. एच.एस. पपोला, विजय, प्रेम यादव एवं शारीरिक शिक्षा अनुभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।


Leave a comment