Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 10वें दिन कैमरा पहुंचा मजदूरों तक, सुरंग के अंदर मजदूरों को देखकर सभी के चेहरों में दिखाई दी खुशी
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

10वें दिन कैमरा पहुंचा मजदूरों तक, सुरंग के अंदर मजदूरों को देखकर सभी के चेहरों में दिखाई दी खुशी

संदेश भी आ गया और चिट्ठी भी और कैमरा भी पहुंच गया। उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर फंसे 41 लोगों तक एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा पहुंच गया। सभी लोग दिख रहे हैं सुरक्षित और स्वस्थ बताये जा रहे हैं। फंसे लोगों से बात भी हुई है, आखिर ईश्वर ने ही सबकी मदद की।संदेश भी आ गया और चिट्ठी भी और कैमरा भी पहुंच गया। उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर फंसे 41 लोगों तक एंडोस्कोपिक फ्लैक्सी कैमरा पहुंच गया। सभी लोग दिख रहे हैं सुरक्षित और स्वस्थ बताये जा रहे हैं। फंसे लोगों से बात भी हुई है, आखिर ईश्वर ने ही सबकी मदद की।

अब उत्तरकाशी टनल हादसे को लेकर सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस दौरान एमडी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि सिलक्यारा टनल में बचाव ऑपरेशन तेजी से संचालित किया जा रहा है। साथ ही 6-इंच की पाइपलाइन के माध्यम से खाद्य सामग्री और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। टनल में फंसे लोगो के पास 2 किलोमीटर का सेफ एरिया मौजूद है।

एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि टनल में फंसे श्रमिकों से संवाद भी हुआ है एवं वीडियो के माध्यम से उनकी स्थिति का पता लगा है। टनल के अंदर 900 एम.एम पाइप को 22 मीटर तक पुश किया गया था। कुछ बाधा आने के बाद ड्रिलिंग रुक गई थी। वर्तमान समय में टेलीस्कोपिक मेथड से 900 एम.एम पाइप के अंदर, 800 एम.एम का पाइप को पुश किया जा रहा है और ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग जल्द शुरु कर दी जायेगी। उन्होंने कहा काम कर रहे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, इंजीनियरों के लिए हर समय बेहद महत्वपूर्ण है।

एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि टीएचडीसी ने भी बड़कोट वाले छोर से रेस्क्यू टनल का निर्माण शुरू हो गया है, जिसमें पहले ही दो ब्लास्ट कर लिए गए हैं, जिससे 6.4 मीटर का ड्रिफ्ट बनी है।

एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि टनल के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग हेतु मशीनों के मोबिलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। ड्रिलिंग जल्द शुरु हो जायेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार के निरंतर सहयोग एवं सभी एजेंसियों के आपसी समन्वय को बनाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन तीव्र गति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने कहा कि सभी लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा सभी एजेंसियां 24 घंटे काम कर रही हैं। सभी कार्य तेज गति के साथ किए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी संस्थान / एजेंसी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एनएचएआईडीसीएल के निदेशक अंशुमनीष खलखो, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...