Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम गढ रहा है
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम गढ रहा है

गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी सामर्थ्य व क्षमता के साथ तेजी से विकास के नए आयाम गढ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देश के विकास एवं समाज के कल्याण के लिए उठाए गए संकल्पों को पूरा करने के लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट उत्तरकाशी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज रामलीला मैदान में विधायक गंगोत्री क्षेत्र सुरेश चौहान और जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जन-कल्याण की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। आयोजन के दौरान सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही अनेक विभागों द्वारा विभिन्न सेवाएं प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विधायक गंगोत्री क्षेत्र सुरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी सामर्थ्य व क्षमता के साथ तेजी से विकास के नए आयाम गढ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देश के विकास एवं समाज के कल्याण के लिए उठाए गए संकल्पों को पूरा करने के लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीणों को इन योजनाओं के बारी में पूरी जानकारी रखनी होगी तभी वह इनका पूरा लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे। सुरेश चौहान ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देना होगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि जिए की तमाम ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है। अब दूसरे दौर में शहरी क्षेत्रों यात्रा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी में कहा कि आम आदमी की जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का भी मौके पर ही चिन्हीकरण करने की भी हिदायत दी।

कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...