Home उत्तराखंड न्यूज़ चीला रेंज में हुई दुर्घटना में महिला अधिकारी का शव किया बरामद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

चीला रेंज में हुई दुर्घटना में महिला अधिकारी का शव किया बरामद

चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी। जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक (एसडीओ) चीला, आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आज 11 जनवरी 2024 को सुबह तड़के ही एसडीआरएफ द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट एसडीआरएफ के आदेशानुसार एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर द्वारा चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। वहीं दूसरी ओर राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ।

मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। एसडीआरएफ द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

एसडीआरएफ द्वारा दुर्घटना के बाद से ही लापता अधिकारी की तलाश में लगातार खोजबीन की जा रही थी। निरन्तर गहन सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। जहां एक ओर एसडीआरएफ द्वारा अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर एसडीआरएफ के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी।

आज चीला शक्ति नहर का पानी कम किया गया, जिसके उपरांत राफ्ट, मोटर बोट, डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से नहर में सर्च किया गया, जिसके उपरांत सर्च ऑपरेशन में यह सफलता मिली और महिला अधिकारी का शव बरामद किया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...