Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के इस विधायक को मिला ‘राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान – 2023’ पुरस्कार
उत्तराखंड न्यूज़चंपावतताज़ा ख़बर

उत्तराखंड के इस विधायक को मिला ‘राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान – 2023’ पुरस्कार

उत्तराखंड के लोग हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं अब उत्तराखंड के दुर्गम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गढ़िया को राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान - 2023 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड के सबसे सुदूर व दुर्गम विधानसभा क्षेत्र कपकोट का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा विधायक सुरेश गढ़िया को भारतीय छात्र संसद की गवर्निंग काउंसिल की ओर से पुणे (महाराष्ट्र) में 13वें वार्षिक राष्ट्रीय समारोह में कपकोट के युवा विधायक सुरेश गढ़िया को राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान – 2023 का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भारतीय छात्र संसद की गवर्निंग काउंसिल की ओर से 13वें वार्षिक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन 10 जनवरी से 12 जनवरी 2024 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ, जिसमें देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश के युवा विधायक सुरेश गढ़िया की उत्तम कार्यशैली, आम मानस तक पहुंचकर जन-जन की समस्याओं के समाधान, हर क्षेत्र में समावेशी विकास कार्यों के साथ कपकोट विधानसभा को आदर्श विधासभा की परिकल्पना को साकार करने के रूप में कार्य करने पर उनको राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया।

’राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर पर विधायक ने 13वीं भारतीय छात्र संसद (भारतीय छात्र संसद), पुणे, के सभी सदस्यों व विधानसभा क्षेत्र कपकोट की समस्त देवतुल्य जनता, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

यह सम्मान कपकोट के युवा विधायक ने अपने क्षेत्र के माताओं-बहनों, युवा साथियों बड़े-बुजुर्गों व देवतुल्य जनता को समर्पित किया और कहा कि सभी ने विगत 1.5 वर्ष में कपकोट विधानसभा के विकास कार्यों के साथ-साथ हर सामाजिक गतिविधियों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। देवतुल्य जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी ताक़त है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस आत्मीय स्नेह के बदले कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरा संपूर्ण जीवन सदैव आप सबके लिए समर्पित रहेगा।

’राष्ट्रीय आदर्श युवा विधायक सम्मान’ से सम्मानित होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौर्याल, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष वासंतिक देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, विधायक प्रतिनिधि योगेश हरडिया, जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र फर्सवान, मण्डल अध्यक्ष भुवन गढ़िया, हरीश कोरंगा, बहादुर खाती, जिला पंचायत सदस्य पूरन गढ़िया, प्रभा गढ़िया, विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गस्याल, राजेंद्र दानू, ओम प्रकाश ऐठानी सहित समस्त कपकोट विधानसभा के लोगों ने ख़ुशी जताई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...