Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पुणे में दिखा आकर्षक नजारा, बॉम्बे सैपर्स के पैराटूपर्स ने किया फ्री फॉल जंप
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहमारी फ़ौज

पुणे में दिखा आकर्षक नजारा, बॉम्बे सैपर्स के पैराटूपर्स ने किया फ्री फॉल जंप

बॉम्बे सैपर्स का नाम आपने कम ही सुना होगा। लेकिन, इसका 200 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसे भारतीय सेना के ’बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप’ के नाम से भी जाना जाता है। पुणे की दीघि हिल्स में आकर्षक नजारा देखने को मिला, जब तेज गति से विमान ने बॉम्बे सैपर्स के कई सेवारत और अनुभवी कर्मियों को काफी ऊंचाई से पैराशूट के साथ छोड़ा।

यह आयोजन बॉम्बे सैपर्स के युद्ध स्मारक के 100 पूरे होने के मौके पर किया गया। एलीट 411 (इंडिपेंडेंट) पैरा फील्ड कंपनी के सौ से ज्यादा पैराट्रूपर्स ने फ्री फॉल जंप किया।

इस कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा अनुभवी अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल आरआर गोस्वामी, लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी, ब्रिगेडियर आरजी दिवेकर और ब्रिगेडियर मझगांवकर आदि अधिकारी शामिल हुए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...