Home उत्तराखंड न्यूज़ नई टिहरी में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

नई टिहरी में केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर से वर्चुअल माध्यम से भारत के विभिन्न राज्यों मे एम्स, आईआईटी, आसीईआईए, केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालय, जैसे शिक्षण संस्थाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, टिहरी

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से एक कार्यक्रम में प्रतिभाग के दौरान देश के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों सहित जनपद टिहरी के जिला मुख्यालय स्थिति 36 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत के केन्द्रीय विद्यालय न्यू टिहरी टाउन के स्थायी भवन का आभासी माध्यम से शिलान्यास किया। केन्द्रीय विद्यालय प्रांगण नई टिहरी में कार्यक्रम का शुभारम्भ टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह द्वारा द्धीप प्रज्जवलित किया गया। इसके उपरान्त उन्होने केन्द्रीय विद्यालय न्यू टिहरी टाउन के स्थायी भवन का भौतिक रुप से शिलान्यास किया।

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद टिहरी ने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 36 करोड की लागत से 4.01 एकड ़(1.625 है0) लागत से बनने जा रहे केन्द्रीय विद्यालय न्यू टिहरी टाउन के स्थायी भवन का देश के प्रधानमंत्री के करकमलों द्वारा शिलान्यास किया जाना गर्व की बात है। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के करकमलों द्वारा केवी के स्थायी भवन का शिलान्यास होना मोदी की गारण्टी एक छोटा सा हिस्सा है।

उन्होने कहा कि आगे भी इसी प्रकार से शिक्षण संस्थाओं के निर्माण के साथ-साथ पढाई की गुणवत्ता को बेहतर करने के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जनपद एक नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कहा कि केन्द्र सरकार शिक्षण संस्थाओं के बुनियादी ढांचों में लगातार सुधार कर रही है। उन्होने कहा कि विद्यालयों में छात्रों को इतिहास के साथ-साथ सामान्य ज्ञान को पढ़ाये जाने की आवश्यकता है। ताकि इस तकनिकी युग में छात्रों को स्थानीय स्तर पर महान विभूतियों के त्याग, बलिदान, भौतिकी व संस्कृति विरासत के बारें में परिचत जानकारी हो सके।

माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा है कि मोदी गारंटी का यह एक संकल्प है, प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं की आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो, और उन्हें गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान की जा सके ताकि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।
केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी की छात्राओं द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। सांसद द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया एवं परीक्षाओं के लिए बच्चों को लगन और मेहनत के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरणा और आशीर्वाद प्रदान किया गया।

स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि केवी के स्थायी भवन के बनने से पठन-पाठन सहित अन्य शिक्षण गतिविधियों को प्रभावी रुप से क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार शिक्षण संस्थानों के सुदृडीकरण के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर भी निरंतर कार्य कर रही है, जिसके चलते जनपद के प्रतिभावान युवा विभिन्न क्षेत्रों में उंचो पदों को सुशोभित कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...