Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लालकुआं – अमृतसर के बीच दौडेगी ट्रेन, केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और सीएम का जताया आभार
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बरसरोकार

लालकुआं – अमृतसर के बीच दौडेगी ट्रेन, केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और सीएम का जताया आभार

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि काठगोदाम और अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को लेकर उनके द्वारा 28 नवंबर 2019 को शून्य काल के दौरान संसद के प्रश्न काल के सत्र में इस रेल संचालन का मामला उठाया था। इसके पश्चात लगातार वह कई बार रेल मंत्री से मिले और कई बार पत्र भी लिखे। 2 दिन पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति में अजय भट्ट के द्वारा पुनः रेल मंत्री से मुलाकात कर इस रेल संचालन के लिए आग्रह किया गया था जिसके फलस्वरुप आज कुमाऊं के लोगों के लिए यह खुशखबरी आई है कि लालकुआं अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी मिल गई है।

 

अब रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संचालन की मंजूरी प्रदान करने के साथ ही जल्द लालकुआं से अमृतसर के लिए नई ट्रेन चलेगी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने उनके विशेष आग्रह पर ट्रेन संचालन शुरू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जाताया है। अजय भट्ट ने कहा कि भविष्य में यह ट्रेन काठगोदाम से भी संचालित की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अवगत कराया कि उत्तराखंड राज्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य हैं। उत्तराखंड राज्य के जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में विश्व विख्यात नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब स्थित है तथा वहां पर पूरे वर्षभर देश-विदेश के सैलानियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है।

वर्तमान में जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के आस-पास अधिक संख्या में सिख समुदाय के लोग निवास करते है तथा प्रदेश के पूरे तराई क्षेत्र के लोग अमृतसर में रोजगार भी करते है, जिससे सिख समुदायों का जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं प्रदेश के पूरे तराई क्षेत्र के लोगों का अमृतसर निरन्तर आना-जाना लगा रहता है।

उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंहनगर, नैनीताल एवं उत्तर प्रदेश के रामपुर आदि जनपदों से प्रतिदिन सिक्ख समाज एवं अन्य श्रद्धालु हजारों की संख्या में श्री हरमंदिर अमृतसर एवं डेरा व्यास व वैष्णो देवी के लिए आवागमन करने वालों को भी रेल संचालन से बेहद लाभ होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...