Home उत्तराखंड न्यूज़ मोदी सरकार का तोहफा, अब हिमाचल से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन सुविधा : अनुराग ठाकुर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

मोदी सरकार का तोहफा, अब हिमाचल से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन सुविधा : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के उना से सहारनपुर तक चलने वाली ट्रेन की सेवा को अब हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के निवासियों को बहुत लाभ होगा और तीर्थ पर्यटन में भी वृद्धि होगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में मैं हमेशा इस क्षेत्र के विकास में सक्रिय रूप से लगा हुआ हूं, और हिमाचल प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी सुविधाएं प्रदान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरिद्वार प्रमुख धार्मिक स्थल है और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग तीर्थयात्रा के लिए हरिद्वार जाते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और ऐसे प्रावधान का अनुरोध किया ताकि हिमाचल के यात्री ट्रेन से सीधे हरिद्वार जा सकें। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है पहले ऊना से सहारनपुर तक चलने वाली ऊना हिमाचल-सहारनपुर एमईएमयू ट्रेन की सेवा के हरिद्वार तक विस्तार को रेल मंत्री ने मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन अब ऊना से हरिद्वार तक चलेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करता हूं।’

अनुराग ठाकुर ने कहा, विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने ऊना को सौगात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी और प्रधानमंत्री मोदी खुद इसके उद्घाटन के लिए ऊना आए थे। यह बीजेपी के कारण ही संभव हो पाया है कि भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन अब हिमाचल प्रदेश में चल रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...