Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर्व विशेष महत्व माना जाता है। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान किया और भोजन कराया। सुबह ब्रह्म मुहुर्त से ही घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी हुई है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का सुबह से ही हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था।

हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और इसके बाद ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी। इसके साथ ही मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किया।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान करने से सौभाग्य और संतान सुख प्राप्त होता है। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालु दान, हवन, व्रत और जप करते हैं। माघ पूर्णिमा के बारे में पुराणों में कहा गया है कि जो इस अवसर पर गंगा में स्नान करता है या फिर मां गंगा के मंत्र का जाप करता है, उनको सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...