Home उत्तराखंड न्यूज़ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में किया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में किया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन

आगामी लोकसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए जनपद के समस्त विकासखंड़ों में हर दिन मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गांव-गांव में चलाए जा रहे मतदान जागरूक कार्यक्रम में शपथ के साथ ही गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर मतदान हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।

जनपद के अंतर्गत चलाए जा रहे मतदान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से मतदान के दिन अपने गांव जाकर वोट डालने की अपील की। वहीं जनपद के विभिन्न स्थानों में मतदान जागरुकता अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद में निर्वाचन विभाग ने पिछले चुनाव में जहां 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है वहां इस चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए निरंतर रूप से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी दूरभाष पर ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, जो गांव से बाहर रह रहे हैं। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने थलीसैंण, पाबौ, द्वारीखाल, कल्जीखाल, बीरोंखाल, कोट सहित अन्य विकासखंड़ों में 50 प्रतिशत से कम मतदान बूथों में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गयी। स्वीप गतिविधि के तहत जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पेटिंग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान की महत्ता बताई। नुक्कड़ नाटक का मंचन करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत है। उन्होंने 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...