Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में किया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में किया गया नुक्कड़ नाटक का मंचन

जनपद के अंतर्गत चलाए जा रहे मतदान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से मतदान के दिन अपने गांव जाकर वोट डालने की अपील की। वहीं जनपद के विभिन्न स्थानों में मतदान जागरुकता अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद में निर्वाचन विभाग ने पिछले चुनाव में जहां 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है वहां इस चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए निरंतर रूप से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी दूरभाष पर ऐसे मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, जो गांव से बाहर रह रहे हैं। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने थलीसैंण, पाबौ, द्वारीखाल, कल्जीखाल, बीरोंखाल, कोट सहित अन्य विकासखंड़ों में 50 प्रतिशत से कम मतदान बूथों में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गयी। स्वीप गतिविधि के तहत जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पेटिंग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान की महत्ता बताई। नुक्कड़ नाटक का मंचन करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत है। उन्होंने 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...