Home उत्तराखंड न्यूज़ अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं को इनकरेज करना ही मकसद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं को इनकरेज करना ही मकसद

अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर, ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही, फार्मा नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट पशु चिकित्सा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 22 मार्च तक युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस बात की जानकारी देते हुए एआरओ लैंसडाउन कर्नल परितोष मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष भी भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं। उन्होंने युवाओं को अग्निवीर योजना में चलाए जा रहे भ्रम से दूर रहने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि यह स्कीम बहुत पॉप्युलर हो रही है, और इस स्कीम को और बेहतर बनाने के लिए आगे और भी सुधार किए जाएंगे, इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा।

कर्नल पारितोष ने बताया कि उत्तराखंड में बहुत सरल प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार सेना भर्ती में शामिल हो सकते हैं, उन्होंने युवाओं को भर्ती होने के लिए किसी भी झांसे में नहीं आने की सलाह देते हुए कहा कि सेना में जाने की तैयारी कर रहा व्यक्ति ही अपनी मेहनत की बदौलत आर्मी में भर्ती हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में युवकों की तुलना मे बेटियों का अधिक रुझान अग्निवीर योजना में देखने को मिल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...