Friday , 4 September 2026
Home ताज़ा ख़बर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में विजयी होने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप सभी अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में सहायक होंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।

कल ही राज्यसभा चुनाव के लिए वोट पड़े थे फिर देर शाम मतगणना हुई। इसमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, आरपीएन सिंह, साधना सिंह, नवीन जैन, संजय सेठ ने जीत दर्ज की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles