Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर कोटद्वार बाईपास के निर्माण के लिए 691.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनपौड़ी गढ़वाल

राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर कोटद्वार बाईपास के निर्माण के लिए 691.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बिजनौर और पौडी जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर 6 किलोमीटर लंबे 4-लेन कोटद्वार बाईपास के निर्माण हेतु 691.70 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दे दी गई है।

नितिन गडकरी ने कहा कि यह मार्ग कोटद्वार शहर के लिए बाईपास के रूप में कार्य करेगा। यह शहर में भीड़भाड़ कम करने और उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इससे राज्य में पर्यटन के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह तीर्थस्थलों केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों तक कनेक्टिविटी में सुधार करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...