Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ किसान मेले को लेकर कुलपति ने की पत्रकार वार्ता, मेले को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

किसान मेले को लेकर कुलपति ने की पत्रकार वार्ता, मेले को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

पंतनगर विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में 115वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के आयोजन से पूर्व आज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक बैठक का आयोजन कुलपति सभागार में किया गया।

पत्रकार वार्ता का संचालन निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कृषकों के हित में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा पूर्व में किसान मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और इस बार भी आप सभी का सहयोग मिलेगा।

निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में 115वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 9 से 12 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। इस बार किसान मेले में लगभग 10,000 से अधिक किसानों की आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में लगभग 400 से अधिक स्टाल लगाये गये है, जिसमें 150 बडे़ एवं 250 छोटे स्टाल हैं।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले अक्टूबर 2023 में 114वें किसान मेले में लगभग 25,000 से अधिक कृषकों ने भ्रमण किया तथा जानकारी प्राप्त की। पूर्व मेले में लगभग 460 से अधिक स्टाल लगाए गये थे।

उन्होंने बताया कि 115वां अखिल भारतीय किसान मेले कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 मार्च 2024 को मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं अतिविशिष्ट अतिथि भारत सरकार के राज्य रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा विधिवत किया जाएगा तथा 9 मार्च 2024 को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओ.पी.एस. नेगी एवं विशिष्ट अतिथि किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह होंगे। इस गोष्ठी में कृषक महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि व्याख्यानों के माध्यम से कृषक महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु जानकारी दी जायेगी, जिससे वे अपने रोजगार में आय के साधन को और मजबूत कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि किसानों हेतु खरीफ की फसलों के नवीनतम प्रजातियों के बीज व मिनीकिट एवं शाक-भाजी, फलों, वानिकी, सगन्धीय एवं फूलों के उन्नत बीजों व पौधों की बिक्री, किसानोपयोगी उन्नत तकनीकों की प्रदर्शनी, कृषि उद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा मेले में स्टाल लगाये जायेंगे।

डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि जनवरी 1, 2024 से विश्वविद्यालय में पत्रावलियों का निस्तारण ई-फाईलिंग द्वारा किया जा रहा, जिससे धन एवं समय की बचत हो रही है और कार्य निस्तारण में पारदर्शिता बनी हुई है तथा इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

कुलपति ने बताया कि राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में देश के 67 राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में पन्तनगर विश्वविद्यालय सर्वोत्तम है जिस कारण कुलपति के नेतृत्व में किये गये शोध एवं शैक्षणिक उपलब्धियों हेतु एग्रीकल्चर टूडे गु्रप द्वारा विश्वविद्यालय को एकेडमिक लीडरशिप-2023 से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने जय जवान, जय किसान, जय अनुसंधान एवं जय विज्ञान के चार नारों में से विश्वविद्यालय जय किसान, जय अनुसंधान एवं जय विज्ञान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और विश्वविद्यालय को और शीर्ष तक बनाये रखने के लिए हम सब को मिल कर कार्य करते रहेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...