Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कृषि में आधुनिक तकनीक सीखने जाएंगे फ्रांस
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कृषि में आधुनिक तकनीक सीखने जाएंगे फ्रांस

पन्तनगर विश्वविद्यालय तथा फ्रांस कृषि एवं खाद्य मंत्रालय के मध्य हस्ताक्षरित समझौते के तहत विश्वविद्यालय से 20 विद्यार्थियों को एक महीने का (8 मार्च से 5 अप्रैल 2024 तक) प्रशिक्षण हेतु फ्रांस में (डीईएफआईए) कंसोर्टियम के विभिन्न संस्थानों में जाएंगे।

डॉ. एच.जे. शिव प्रसाद निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय संबंध ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र का फोकस खाद्य संस्थान में विद्यार्थियों का व्यावसायिक प्रशिक्षण होगा। 20 विद्यार्थियों क्रमशः कृषि महाविद्यालय से सीमा सिंह एवं सृष्टि वत्स (पीएच.डी. खाद्य प्रौद्योगिकी); अभिषेक नंदा एवं कनिका भाकुनी (पीएच.डी. सस्य विज्ञान); इशिता मिश्रा पीएच.डी. (कृषि प्रसार एवं संचार); शगुन गेरवाल, सिमरन मौर्या, जय श्री पांडे, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, आभा भट्ट (बी.एससी. एग्रीकल्चर); प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से हेमंत कुमार शर्मा (पीएच.डी. फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग); आकाश सुंद्रियालय (बी.टेक एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग); कॉलेज ऑफ एग्रीबिजनेस एंड मैनेजमेंट से रूपल गंगवार, (पीएच.डी. कृषि व्यवसाय एवं प्रबंधन); सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय से निशा दानी, शशांक गंगवार, आभा रावत (बी.एससी. सामुदायिक) विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय से नम्रता (एम.टेक. बायोटेक्नोलॉजी); जयंत राय (बी.टेक. मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड जेनेटिक्स); मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय से किशन सिंह (बी.एससी. मत्स्य); पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय से सौरभ सिंह (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस) को चयनित किया गया है। विद्यार्थियों को कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा बधाई दी गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...