Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क एवं मूर्ति का उद्घाटन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क एवं मूर्ति का उद्घाटन

पौड़ी गढ़वाल जिले के तल्ला बनास गांव में श्री लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर के गौमुख डायरी में 9 मार्च 2024 को देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की मूर्ति एवं 80 फीट तिरंगा झंडा एवं पार्क का निर्माण किया गया है। जनरल बिपिन रावत की मूर्ति एवं पार्क का उद्घाटन रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री तारिणी रावत ने किया।

चारधाम की थीम पर बना अनोखा जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क
उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के प्रचार के लिए वनवास कैफे की शुरूआत

80 फीट तिरंगा एवं पार्क का निर्माण 128 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) राजपूताना राइफल्स इको और जीबीआर मेमोरियल फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से किया गया। इस इको पार्क को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम की थीम पर बनाया गया है। मूर्ति का अनावरण एवं झंडा रोहण करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत हमारी देश की आन बान और शान थे उनके कार्यकाल में सेना ने नये नये कीर्तिमान स्थापित किये। मूर्ति अनावरण एवं झंडा रोहण के बाद सभी लोगों ने जन गण मन गाया और जनरल बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाये।

लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां से अनेक वीरों ने जन्म लिया है जिसमें से एक सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी एक थे। उन्होंने जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत ने देश की सेना को एक नये मुकाम तक पहुंचाया है। उनके कार्यकाल के दौरान सेना में आधुनिकीकरण में सेना बहुत आगे बढ़ी। उन्होने कहा कि जीबीआर मेमोरियल फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की मूर्ति और पार्क बनाकर जो काम किया है वह बहुत ही सराहनीय है और लोगों को ऐसे कामों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

जनरल बिपिन रावत के साथ पुरानी बातचीत को याद करते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जब भी मीटिंग होती थी तो हम लोग साथ मिलकर काम करते थे और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। जनरल बिपिन रावत की बेटी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे जनरल बिपिन रावत थे वैसे ही उनकी बेटी भी बहादुर और हिम्मत वाली है। हम सब लोग जनरल रावत के परिवार के साथ हैं और हर समय उनके साथ खड़े है।

जीबीआर मेमोरियल फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सचिव मनजीत नेगी ने बताया कि इस पार्क का निर्माण जीबीआर मेमोरियल फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने 128 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) राजपूताना राइफल्स के साथ मिलकर किया है। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गौमुख गौशाला प्रांगण में वनवास कैफे का भी उद्घाटन किया। इसका उ्द्देश्य उत्तराखंड की ग्रामीण उत्पादों का प्रचार प्रसार करना है। वनवास कैफे में रक्षा राज्य ने गुच्छी मशरूम, पहाड़ी शहद, गौमुख घी के बारे में जानकारी ली। अजय भट्ट ने मनजीत नेगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे जनरल बिपिन रावत की स्मृति और सोच को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में पंत नगर कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा कृषि चौपाल का भी आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के लोगों को कृषि का सामान और जानवरों के लिए दवाइयां वितरित की गई। इस मेले में 150 अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को कृषि किट बांटी गई। कृषि चौपाल में गांव के लोगों को उन्नत कृषि के बारे में जागृत किया गया। इस अवसर पर श्री लौह सिद्ध वनवासी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ एवम् भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस मौके पर रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, जनरल बिपिन रावत के मामाजी कर्नल सत्यपाल सिंह परमार, जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री तारिणी रावत, ऋषिकेश से आरएसएस के नेता गोविन्द अग्रवाल, बजाज ग्रुप के पूर्व एडवाइजर टीसी उप्रेती, ट्राइडेंट टेकलैब्स के संस्थापक सुकेश नैथानी, उद्यमी अनिमेष सिन्हा, उद्यमी अश्वनी शर्मा, उद्यमी असद खान, आज तक के एडिटर मनजीत नेगी समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...