Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कृषि मेले में हरदीप भल्ला की संकर गाभिन गाय रहीं सर्वोत्तम पशु
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

कृषि मेले में हरदीप भल्ला की संकर गाभिन गाय रहीं सर्वोत्तम पशु

पंतनगर विश्वविद्यालय में आजकल किसान मेला चल रहा है इस मेले में हजारों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। आज यहां पर पशु प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस पशु-प्रदर्शनी में हरदीप भल्ला पुत्र जसपाल सिंह, रूद्रपुर, की संकर गाभिन गाय को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया जिसे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने रिबन बांधकर सुशोभित किया।

प्रदर्शनी में कुल 43 पशु हुए सम्मिलित

इस प्रदर्शनी में सांड वर्ग में भूपेन्द्र भारती का सांड; बछिया वर्ग में भूपेन्द्र भारती की बछिया; संकर शुष्क गाय वर्ग में डॉ. सलीम की गाय; गाभिन भैस वर्ग में डॉ. सलीम की भैस; स्वदेशी गाभिन गाय वर्ग में भूपेन्द्र भारती की गाय; स्वदेशी दुधारू गाय वर्ग में भूपेन्द्र भारती की गाय, भैस कटरा वर्ग में मोहम्मद आरिफ का कटरा; संकर गाभिन गाय वर्ग में हरदीप भल्ला की गाय एवं बकरा वर्ग में मोहम्मद आरिफ तथा संजय कांडपाल का बकरा प्रथम स्थान पर रहे। शुष्क बछिया वर्ग में रोहित यादव की बछिया; स्वदेशी बछिया वर्ग में राम प्रवेश की बछिया; स्वदेशी कटरा वर्ग में भूपेन्द्र भारती का कटरा एवं भैस वर्ग में मोहम्मद आरिफ की भैस द्वितीय स्थान पर रहे।

इस पशु-प्रदर्शनी के संयोजक, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा, डॉ. एस.पी. सिंह एवं सह संयोजक डॉ. एस.सी. त्रिपाठी थे। निर्णायक मण्डल में डॉ. षिव प्रसाद, डॉ. जे.एल. सिंह, डॉ. आर.एस. बरवाल, डॉ. बी.एन. शाही एवं डॉ. अमित प्रसाद थे। इस कार्यक्रम के सहयोग में डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. सतीष कुमार का सहयोग रहा। महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्रों का भी विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधित किट एवं मिनरल मिक्चर निःशुल्क बांटे गये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...